Bikaner Bikaner District Rajasthan

हरिद्वार, अयोध्या और वाराणसी के लिए रवाना हुए 680 वरिष्ठ नागरिक

हरिद्वार, अयोध्या और वाराणसी के लिए रवाना हुए 680 वरिष्ठ नागरिक
बीकानेर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत इस वर्ष की दूसरी विशेष ट्रेन (भारत दर्शन यात्रा) मंगलवार को बीकानेर से हरिद्वार, वाराणसी और अयोध्या के लिए रवाना हुई। सात दिनों की इस यात्रा में कल 680 यात्री रवाना हुए। इनमें बीकानेर जिले के 318 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। वहीं अन्य यात्री सूरतगढ़ और हनुमानगढ़ से शामिल हुए। बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की वरिष्ठजनों की सेवा सुश्रुषा की भावना से प्रेरित हो मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस वर्ष वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में आमूलचूल बदलाव किए गए हैं। इस वर्ष पहली बार पूर्ण वातानुकूलित ट्रेन में वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों की सेवा हमारी परंपरा का अंग है। इसे समझते हुए सरकार ने यह पहल की है। देवस्थान विभाग की निरीक्षक श्रीमती सोनिया रंगा ने बताया कि सभी यात्रियों को लाने-ले जाने सहित रहने, खाने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है। ट्रेन के साथ मेडिकल टीम भी रवाना हुई। वही ट्रेन प्रभारी और प्रत्येक डब्बे में अनुदेशक शामिल हैं। ट्रेन 5 अक्टूबर को पुनः बीकानेर लौटेगी। उन्होंने बताया कि यह दूसरी ट्रेन है। इससे पहले एक ट्रेन रामेश्वरम तथा मदुरई के लिए रवाना हुई थी, जो 28 सितंबर को पुनः बीकानेर पहुंची। उन्होंने बताया कि सहायक आयुक्त गौरव सोनी के निर्देश अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस दौरान किशन चौधरी, जोगेंद्र शर्मा सहित देवस्थान विभाग के राजेश दाधीच, गोपाल आचार्य, रितेश श्रीमाली, अभिषेक श्रीमाली, महेश शर्मा, किशोर शर्मा, कल्पित शर्मा, अनुसूया, पुरुषोत्तम शर्मा और मोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *