

अंत्योदय दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी नयाशहर मंडल शहर बीकानेर ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस अंत्योदय दिवस विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाया। सुनील जोशी ने बताया कि सेवा कार्यों की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम से भ्रमणपथ पर 22 पौधे रोपित कर की गई तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर रामचंद्र सोनी, कुन्दन सोनी,गोविंद कच्छावा,मंडल उपाध्य्क्ष संतोष आचार्य एवं खेमचंद सोनी,पार्षद अशोक माली, नरेंद्र भोजक,महेंद्र सोनी,दीपक सिंह दहिया,मुकेश नायक,पृथ्वी नायक, विक्की भार्गव, टीकमचंद सोनी,जुगल चांवरिया,मदन सिंह चौहान,रवि भार्गव,मनोज शर्मा,सुनील भामा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
