Bikaner Bikaner District Rajasthan

उद्यमिता जागरूकता शिविर एवं स्किल कोर्स का शुभारंभ

उद्यमिता जागरूकता शिविर एवं स्किल कोर्स का शुभारंभ
बीकानेर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर में उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एक सप्ताह का स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत टेक्नोलॉजी सेंटर, भिवाड़ी द्वारा प्रायोजित उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम एमएसएमई का हिस्सा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य के.के. सुथार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल आधारित शिक्षा, तकनीकी दक्षता और उद्यमिता की भावना ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *