

दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 11 अक्टूबर से
बीकानेर। बीकानेर में दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 11 व 12 अक्टूबर 2025 को जयपुर रोड स्थित कृष्णांगन होटल में होने जा रहा है। प्रॉपर्टी एक्सपो के आयोजक पवन के. राजपुरोहित ने बताया कि इस आयोजन में 20 से अधिक स्टॉल्स लगेगी जिसमें बीकानेर, जयपुर सहित अन्य स्थानों के प्रमुख डवलपर विभिन्न प्रकार के प्लॉट्स, विला, फार्म हाउस आदि भूखंडों को बेहद ही किफायती दामों में उपलब्ध करवाएंगे। प्रापॅर्टी एक्सपो के आयोजक राजपुरोहित ने बताया कि एक ही छत के नीचे विश्वसनीय व विभिन्न प्रकार की डील्स उपलब्ध होना बीकानेरवासियों के लिए बेहतरीन अवसर साबित होगा। खास बात यह है कि दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो में विजिट करके बुकिंग करवाने पर टोकन दिया जाएगा और एक्सपो के अंतिम दिन लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा।
