Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

गौड़, कादरी व रंगा का एकल काव्य पाठ-सम्मान समारोह 27 को

गौड़, कादरी व रंगा का एकल काव्य पाठ-सम्मान समारोह 27 को
बीकानेर। नगर के हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के कीर्तिशेष वरिष्ठ साहित्यकार नरपत सिंह सांखला की पावन स्मृति में स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति संस्थान द्वारा त्रैमासिक त्रिभाषा एकल काव्य पाठ श्रृंखला के क्रम में नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकारों का एकल काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। संस्थान सचिव कासिम बीकानेरी ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ व सम्मान समारोह की अध्यक्षता कमल रंगा करेंगे।समन्वयक संजय सांखला ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ व सम्मान समारोह की पांचवी कड़ी के तहत हिंदी कवि के तौर पर वरिष्ठ कवयित्री मोनिका गौड़, वरिष्ठ उर्दू शाइर जिया उल हसन कादरी, राजस्थानी के युवा कवि पुनीत कुमार रंगा का एकल काव्य पाठ 27 सितम्बर को सांखला साहित्य सदन में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *