Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवा संकल्प ही सेवादल का आधार

सेवा संकल्प ही सेवादल का आधार
बीकानेर। संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन ध्वजवंदन के साथ राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तीसरे दिन के प्रथम चरण की कार्यशाला में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल उपस्थित रहे। भंवर सिंह भाटी ने बताया कि आज देश की महती आवश्यकता है कि सेवादल गांव गांव, ढाणी ढाणी में मजबूत हो, वर्तमान समय में देश में फासीवादी ताकते जड़े जमा रही हैं जो कि देश के संघीय ढांचे के लिए खतरा बनी हुई हैं जो कि एक चिंता का विषय हैं। मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि आजादी के समय से लेकर आज तक सेवादल ने देश के आजादी में अपना महत्वपूर्व रोल निभाया 102 साल से ज्यादा पुराना इतिहास सेवादल का रहा है। सेवादल और कांग्रेस की रीति नीति में विश्वास करने वाला व्यक्ति ही सेवादल का अनुशासित श्वेत सैनिक बन सकता हैं।
इस अवसर पर बीकानेर शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनिल व्यास ने शिविर में अपना योगदान देने वाले सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों, सेवादल के पदाधिकारियों एवं श्वेत सैनिकों का आभार जताया। कार्यक्रम के अन्तिम चरण में देहात कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने प्रदेश संगठक हेमसिंह शेखावत एवं उपसंगठक कमल कल्ला को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगामी समय में बीकानेर के प्रत्येक गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में सेवादल के सैनिकों की फौज तैयार करने हेतु हम संकल्पित है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत, प्रदेश सेवादल सचिव सुखदेव नाथ, संगठन महासचिव मनोज व्यास, यूथ अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा, साजिद सुलेमानी, जाकिर नागौरी, वंदना मित्तल, मुमताज शेख,निर्मला चांवरिया, हंसराज विश्नोई सहित सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *