

डिवाइडर बनाने की मांग को लेकर किया रास्ता जाम
बीकानेर। शिवबाड़ी मंदिर के पास मुख्य सड़क पर शिवबाड़ी के ग्राम वासियों ने रास्ता किया अवरुद्ध कर दिया। ग्राम वासियों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और वाहन चालकों को अपनी जान गवानी पड़ रही है। शिवबाड़ी के प्रमोद पंवार, बाबू शर्मा, राजू, गोपी सहित समस्त ग्रामवासियों की प्रशासन से मांग है कि इस रास्ते में शीघ्रातिशीघ्र स्पीड ब्रेकर और डिवाइडर बनाया जाए ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
