

जिला स्तरीय राईफल शूटिंग प्रतियोगिता में संवित् शूटिंग संस्थान के निशानेबाजों ने फहराया परचम
बीकानेर। 15, 16 सितंबर को 69 वीं जिला स्तरीय राईफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन संवित् शूटिंग संस्थान महाराजा डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित किया गया। जिसमें संवित् शूटिंग संस्थान के अण्डर-17 बालिका वर्ग में महक चैधरी एयर पिस्टल शूटिंग 371-400 सर्वोच्च स्कोर प्राप्त कर स्वर्ग पदक प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के बालक वर्ग अण्डर-19 वर्ष में तरूण मेघवाल ने एयर पिस्टल शूटिंग में 364ध्400 का स्कोर प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त कर बीकानेर टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस वग के प्रतियोगिता के आयोजक आयुष पब्लिक स्कूल बंग्ला नगर के द्वारा किया गया। इसी क्रम में अण्डर-14 बालक वर्ग में हर्षवर्धन विशु ने कांस्य पदक प्राप्त कर बीकानेर टीम में जगह बनाई। यह सभी खिलाड़ी बीकानेर टीम का राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे जिसका आयोजन अजमेर जिले में किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता पूज्यश्री स्वामी विमर्शानंद गिरि जी महाराज ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खले-चरित्र का निर्माण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास की कला सिखाता है।
