Bikaner Bikaner District Rajasthan

कल आयोजित होगी 29वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा

कल आयोजित होगी 29वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा
बीकानेर।विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए पिछले 28 वर्षों से लिखित परीक्षा का आयोजन होता रहा है, जिसके फलस्वरूप इस परीक्षा से अब तक लाखों विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं, उसी कड़ी में मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्रीविमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में  29वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा शुक्रवार, 19 सितंबर, 2025 को प्रातः 11 से 12 बजे तक विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित होगी ।
इस अवसर पर पूज्यश्री स्वामीजी महाराज ने परीक्षा का संक्षिप्त विवरण देते हुए बतलाया है कि गीता ज्ञान परीक्षा के इस महायज्ञ हेतु संदर्भित निर्धारित ग्रन्थ – श्रीमद्भगवद्गीता क्रमांक 20, गीताप्रेस, गोरखपुर अथवा मानव प्रबोधन प्रन्यास द्वारा प्रकाशित गीता-पुस्तक की सहायता से विद्यार्थीं अपने प्रश्न-पत्र को हल करेंगे। पुस्तक के अभाव में परीक्षा में परीक्षार्थी परीक्षा देने का पात्र नहीं होगा, इसलिए परीक्षार्थी के पास उक्त निर्धारित पुस्तक होना अनिवार्य है। परीक्षा देते समय सभी विद्यार्थियों के पास उक्त निर्धारित पुस्तक होना स्कूल परीक्षा प्रभारी सुनिश्चित करेंगें। गीता ज्ञान परीक्षा के इस महायज्ञ हेतु प्रति विद्यार्थी 5 रुपये का शुल्क रखा गया है तथा इस परीक्षा से संबंधित आवश्यक सामग्री शाला प्रभारियों को क्षेत्रीय प्रभारियों द्वारा उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *