Bikaner Bikaner District Rajasthan

बाल विवाह रोकथाम हेतु धर्मगुरुओ ने संभाली कमान

बाल विवाह रोकथाम हेतु धर्मगुरुओ ने संभाली कमान
बीकानेर। राजस्थान महिला कल्याण मंडल बीकानेर की और से संचालित एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत श्री कोलायत कपिल मुनि मन्दिर मे बाल विवाह मुक्त विश्व की पहल पर वैश्विक अंतरधार्मिक सप्ताहन 12 से 14 सितम्बर के तहत बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान महिला कल्याण मंडल जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया के 12 से 14 सितम्बर के दौरान विश्व के सभी देशों के धर्मगुरु अपने अपने धर्मो के अनुयायियों को बाल विवाह ना करने का संदेश दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *