Bikaner Bikaner District Rajasthan

साहित्यकार के रूप में भारद्वाज ने महत्वपूर्ण विषयों को हिंदी में किया रेखांकित

वरिष्ठ साहित्यकार नन्द भारद्वाज ’हिन्दी सेवी सम्मान’ से विभूषित
बीकानेर। सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में हिंदी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार जयपुर के नंद भारद्वाज को ’हिन्दी सेवी सम्मान’ से विभूषित किया गया। राजकीय संग्रहालय परिसर स्थित इंस्टीट्यूट सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की। मुख्य अतिथि व्यंग्यकार-संपादक डॉ.अजय जोशी थे। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेन्द्र जोशी ने भारद्वाज को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि एक साहित्यकार के रूप में भारद्वाज ने महत्वपूर्ण विषयों को हिंदी भाषा में रेखांकित किया। जोशी ने कहा कि साहित्य नगरी होने के कारण बीकानेर से भी इनका नाता रहा है। साहित्यिक गतिविधियों में इनका सकारात्मक योगदान रहा है।
कार्यक्रम संयोजक साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नंद भारद्वाज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. अजय जोशी ने कहा कि भारद्वाज ने दूरदर्शन और आकाशवाणी को अपनी सेवाएं देते हुए राजभाषा प्रोत्साहन में बड़ा योगदान दिया। एक साहित्यकार के रूप में हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बने।
इससे पहले अतिथियों ने भारद्वाज को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि जुगल किशोर पुरोहित, पुस्तकालयाध्यक्ष विमल शर्मा, कवि कमल किशोर पारीक, चिरंजीव जोशी एवं महेश उपाध्याय सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *