

अशोक सैनी का किया स्वागत
बीकानेर। माली समाज गौरव गाथा कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी का बीकानेर आगमन हुआ। इस दौरान जयपुर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजबंधुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। अशोक सैनी के स्वागत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, हिमांशु टाक, अंकित तंवर, सोहन सिंह, तेजकरण गहलोत, सी आर चौधरी, दीपक गहलोत, पवन गहलोत, महावीर गहलोत, प्रदीप कछावा, प्रेम रतन कच्छावा, राधे कच्छावा, चंद्रवीर सिंह गहलोत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
