Bikaner Bikaner District Rajasthan

युवा मंडलों को वितरित की जाएगी खेल सामग्री, आवेदन आमंत्रित

युवा मंडलों को वितरित की जाएगी खेल सामग्री, आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन ‘मेरा युवा भारत’ बीकानेर से जुड़े युवा मंडलों में खेल की भावना, फिट इंडिया और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में पूर्व में गठित सक्रिय युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित की जाएगी। ‘मेरा युवा भारत’ की जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने बताया कि नियमित खेलकूद से युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। खेल सामग्री के लिए आवेदन करने की इच्छुक युवा अथवा महिला मंडलों का माई भारत पोर्टल mybharat.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य है। खेल सामग्री प्राप्त करने के इच्छुक युवा मंडल निर्धारित प्रारूप में 23 सितंबर तक कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी माह में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जिले की युवा मंडलों के सहयोग से आयोजित की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक युवा मंडलों से कार्यक्रम आयोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *