Bikaner Bikaner District Rajasthan

राहुल गांधी का पुतला फूंका

राहुल गांधी का पुतला फूंका
बीकानेर। दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ अमर्यादित भाषा और गाली-गलौज करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया व शहर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीकानेर कलेक्ट्रेट पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नारों के साथ राहुल गांधी का पुतला जलाया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा यात्रा के नाम पर कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री का अपमान कर रही है लेकिन इस बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की माता को गाली देकर भारतीय राजनीति का सबसे शर्मनाक चेहरा दिखाया है। राहुल गांधी को देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *