Bikaner Bikaner District Rajasthan

वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू

वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू
बीकानेर। राज्य के सक्षम अनुमति प्राप्त पशुचिकित्सा महाविद्यालयों में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑफलाइन काउंसलिंग बुधवार से शुरू हो गई है। चेयरमैन केंद्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि विशिष्ट योग्यजन (पी.डब्लू.डी.), रक्षा एवं अर्धसैनिक कर्मियों के परिवारजन एवं एन.आर.आई/एन.आर.आई. प्रायोजित उम्मीदवारों के लिए बुधवार को विश्वविद्यालय द्वारा ऑफलाइन काउंसलिंग आयोजित कि गई जिसमें एन.आर.आई/एन.आर.आई. प्रायोजित सीट पर 1 तथा रक्षा एवं अर्धसैनिक कर्मियों के परिवारजन सीट पर 3 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के पश्चात प्रवेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *