Bikaner Bikaner District Rajasthan

माली सैनी समाज के समारोह की तैयारियां परवान पर, महिलाओं ने किया जनसम्पर्क

माली सैनी समाज के समारोह की तैयारियां परवान पर, महिलाओं ने किया जनसम्पर्क
बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा रहा है। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि इस वृहद आयोजन को लेकर समाज बन्धुओं तथा सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है। विशेष रूप से समाज की महिलाओं ने भी जनसम्पर्क कर आयोजन संबंधी जानकारी प्रदान की है। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की सहप्रभारी उमा सांखला व ललिता गहलोत के नेतृत्व में मोहल्ला महिला इकाई अध्यक्ष प्रीति सांखला (नत्थूसर बास), शांति सांखला (करणी नगर कैलाशपुरी), नीलम तंवर (केसराव कुआं), नीलिमा तोमर (जेएनवी कॉलोनी), दीपिका गहलोत (सर्वोदय बस्ती), मोनिका कच्छावा (नया कुआं), गिरिजा पंवार (रघुनाथसर कुआं), निकिता गहलोत (जस्सूसर गेट), साक्षी तंवर (सुजानदेसर), मधु तंवर (श्रीरामसर छोटा रानीसर), अंकित गहलोत (राणीसर बास), योगिता भाटी (चौतीना कुआं) द्वारा समाज के हर वर्ग तक समारोह की जानकारी पहुंचाई जा रही है। गौरतलब है कि गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में होने जा रहे इस सम्मान समारोह में समाज सेवा रत्न, प्रतिभा रत्न व प्रेरणा रत्न श्रेणियों में सम्मान किया जाएगा। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में होने वाले इस वृहद स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदेशभर से माली-सैनी समाज के लगभग 60 दिग्गज शख्सियतों का आतिथ्य रहेगा तथा बीकानेर जिले के दो हजार से अधिक लोगों का सम्मान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *