Bikaner Bikaner District Rajasthan

बालक-बालिकाओं ने लिया धर्म-अध्यात्म का प्रशिक्षण  

बालक-बालिकाओं ने लिया धर्म-अध्यात्म का प्रशिक्षण  
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मंथन प्रभ सागर व मीत प्रभ सागर, बीकानेर की साध्वी दीपमाला श्रीजी व शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में रविवार को चातुर्मास स्थल ढढ्ढा कोटड़ी तथा गोगागेट सर्किल के पास दुगड़ों की मणिधारी जिन चन्द्र सूरि की गुरु इकतीसा का पाठ व भक्ति संगीत के साथ पूजा की गई।
अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर इकाई के उपाध्यक्ष कमल सेठिया व खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष मनीषा खजांची ने बताया कि साध्वी दीपमाला व शंखनिधि ने ढढ्ढा कोटड़ी में बालक-बालिकाओं के शिविर में बच्चों को पांच ज्ञान, प्रतिक्रमण, वंदन, धर्म आध्यात्म की विभिन्न साधना विधि के बारे में जानकारी दी। सभी बालक-बालिकाओं को शांति लाल, राजेश खजांची परिवार की ओर से प्रभावना से अभिनंदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *