Bikaner Bikaner District Rajasthan

फिट इंडिया मिशन अंतर्गत साइकिल रैली व नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

’’हर गली हर मैदान, खेलेगा सारा हिंदुस्तान’’ की थीम पर हुआ आयोजन
फिट इंडिया मिशन के तहत 29-31 अगस्त तक हुआ विभिन्न खेल आयोजन
बीकानेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमों के अंतिम दिन रविवार को साइकिल रैली और नेटबॉल का आयोजन किया। जिला खेल अधिकारी श्री श्रवण कुमार भांभू ने बताया कि “हर गली हर मैदान खेलेगा सारा हिंदुस्तान“ की थीम पर ये आयोजित हुए इस खेल कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, डॉ करणी सिंह स्टेडियम बीकानेर के तत्वावधान में किया गया। साइकिल रैली में युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
जिला खेल अधिकारी श्रवण कुमार भांभू ने बताया कि खेल आयोजन के अंतिम दिन आयोजित हुए खेल कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय साईक्लिस्ट एवं महाराणा प्रताप अवार्डी श्री दयाला राम सारण ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया।श्री सारण ने युवाओं को मोबाइल से दूर रहने, नशा नहीं करने तथा सकारात्मक विचारों के साथ निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।
भाम्भू ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन के तीन दिवसीय खेल कार्यक्रमों मे खिलाङीयो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साईकिल रैली के द्वारा बच्चो को ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेने, आमजन को पर्यावरण के प्रति सजग रहने तथा एक पेड़ मां के नाम लगाने तथा संडे ऑन साइकिल का संदेश दिया गया ।
उक्त साइकिल रैली के दौरान प्रशिक्षक श्री सुरेन्द्र कुकणा, श्री हेमचंद खीचड़, श्री महावीर कुकणा, श्री सुरेंद्र बिश्नोई,श्री श्रवण डूडी एवं बीकानेर साईक्लिंग क्लब के प्रशिक्षक श्री जेठाराम गाट इत्यादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *