Bikaner Bikaner District Rajasthan

इनकम टैक्स एम्प्लाइज फेडरेशन का अधिवेशन संपन्न

इनकम टैक्स एम्प्लाइज फेडरेशन का अधिवेशन संपन्न
बीकानेर। इनकम टैक्स एम्प्लोइज़ फेडरेशन, राजस्थान का 29वां द्विवार्षिक प्रतिनिधि अधिवेशन मरु नगरी बीकानेर सम्पन्न हुआ । समारोह में पूरे राजस्थान से करीब 300 प्रतिनिधियोँ ने हिस्सा लिया । इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान माननीय सुमित कुमार और आयकर आयुक्त (मुख्यालय), जयपुर श्रीमान शैलेन्द्र शर्मा थे । दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान जवलंत मुद्दों और पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के हितों से जुड़े मसलों पर गहन चिंतन हुआ तथा आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श भी हुआ ।
समारोह के दौरान आगामी 2 वर्ष हेतु नयी कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जिसमें राजेन्द्र मीना अध्यक्ष एव सियाराम स्वामी महासचिव निर्वाचित हुए। जोधपुर प्रभार के लिये हुए चुनावों में बीकानेर के नारायण बच्छ संगठन सचिव तथा अंकुश बिश्नोई संयुक्त सचिव निर्विरोध चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *