Bikaner Bikaner District Rajasthan

विहिप की बस्ती कार्यकारिणी हुई गठित, प्रति पखवाड़ा वार्ड में मिलन केंद्र का होगा आयोजन

विहिप की बस्ती कार्यकारिणी हुई गठित, प्रति पखवाड़ा वार्ड में मिलन केंद्र का होगा आयोजन
नोखा। कर्मचारी कॉलोनी रायसर रोड स्थित बस्ती में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मंत्री सतीश झंवर एवं प्रखंड मंत्री रेवंतराम की उपस्थिति में बस्ती स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमे अध्यक्ष डूंगरमल पालीवाल,मंत्री बजरंग लाल,संयोजक गजेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष नेमीचंद साध,संयोजक आनंद बंजारा,सहसंयोजक दीपक कोठारी,महामंत्री रवि बंजारा,सरक्षक प्रताप सिंह नियुक्त किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रति पखवाड़ा वार्ड में मिलन केंद्र का आयोजन होगा, जहाँ नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। जिला मंत्री सतीश झंवर ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरण और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देना है। विहिप अपनी रीति-नीति के अनुसार समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सेवा, संस्कार और सुरक्षा की दिशा में कार्य करता है। प्रखंड मंत्री रेवंतराम ने कहा कि हिन्दू समाज में जाति, पंथ, भाषा और प्रांत के भेद मिटाकर समरसता स्थापित करना ही विहिप का मुख्य संकल्प है। संगठन का मानना है कि जब तक समाज में एकता और भाईचारा नहीं होगा, तब तक राष्ट्र की शक्ति पूर्ण रूप से प्रकट नहीं हो सकती। बैठक मे विहिप के बजरंगदल तथा बस्ती के प्रबुद्धजन उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *