Bikaner Bikaner District Rajasthan

दिनेश चंद्र सक्सेना और किसन कुमार व्यास स्मृति श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी गुरुवार को

image description

प्रसार की ओर से सूचना केंद्र में सायं 4.15 बजे होगी आयोजित
बीकानेर। जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक स्व. दिनेश चंद्र सक्सेना की पहली (21 अगस्त) और स्व. किसन कुमार व्यास की सातवीं (22 अगस्त) पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और ‘जनसंपर्क क्षेत्र में दिनेश चंद्र सक्सेना-किसन कुमार व्यास का योगदान’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन गुरुवार सायं 4.15 बजे सूचना केंद्र सभागार में किया जाएगा। प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष और जनसंपर्क कार्यालय के उपनिदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि इस दौरान राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू द्वारा दिनेश चंद्र सक्सेना और कवि कथाकार राजेंद्र जोशी द्वारा किसन कुमार व्यास के व्यक्तित्व पर बात रखी जाएगी। इसके साथ ही पत्रकार और अन्य क्षेत्रों के प्रबुद्धजन भी दोनों जनसंपर्क कर्मियों के साथ के अनुभव सांझा करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *