

पैदल यात्रियों के लिए सात दिवसीय शिविर
बीकानेर। माहेश्वरी सेवा समिति जस्सूसर गेट की की ओर से विगत 40 वर्षों की तरह इस वर्ष भी रामदेवरा पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए बीकानेर से 77 किलोमीटर दूर माइल्स स्टोन पर सात दिवसीय शिविर लगाया जाएगा। समिति के श्याम सुंदर चांडक ने बताया कि सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ 21 अगस्त से 27 अगस्त तक पैदल जाने वाले भक्तों के लिए अपनी ओर से सेवा देने का प्रयास किया जायेगा।
