

वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कल
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को स्थानीय हंशा गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। समारोह से पूर्व वैश्य फेडरेशन द्वारा निरीह पशुओं की सेवा, ब्लड डोनेशन कैम्प व अपना घर आश्रम स्थित प्रभुजनों को भोजन करवा कर शपथ ग्रहण की जाएगी। जिलाध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि सेवा त्याग और परोपकार की भावना से वैश्य समाज हमेशा आगे रहता है, जब नई कार्यकारिणी का गठन होना है तो मेरे मन में नवाचार करने का एक विचार आया उसी पर सभी सहमति बनीं ओर नए कार्यकाल का आरम्भ सेवा कार्यो के साथ किया जा रहा है।
