

म्यूचुअल फंड के व्यावहारिक पक्ष पर विशेष सत्र का आयोजन
बीकानेर। चैप्टर ऑफ एनआईआरसी ऑफ आईसीएसआई द्वारा शनिवार को म्यूचुअल फंड के व्यावहारिक पक्ष विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन चैप्टर कार्यालय परिसर में किया गया। सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सीएस गिरिराज जोशी ने भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों को म्यूचुअल फंड से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक पहलुओं और म्यूचुअल फंड के प्रकार, एनएवी एवं खर्च अनुपात, एसआईपी बनाम एकमुश्त निवेश, टैक्स प्रावधान, निवेश के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म आदि पर जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सीएस श्वेता जैन ने वक्ता, उपस्थित सदस्यों और समस्त आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
