Bikaner Bikaner District

पायथन डीप लर्निंग कार्यशाला आयोजित

पायथन डीप लर्निंग कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। आई स्टार्ट नेस्ट बीकानेर इनक्यूबेशन सेंटर में बुधवार को एनवीडिया के सहयोग से पायथन डीप लर्निंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आठ घंटे की इस इन-पर्सन कार्यशाला में 30 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और डीप लर्निंग की मूल बातें सीखी।
आई स्टार्ट के उपनिदेशक  गगन भाटिया ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों का नई तकनीकों में कौशल विकसित करने और करियर में आगे बढ़ने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को बेसिक पायथन की बेसिक जानकारी आवश्यक थी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रतिभागियों के पास डीप लर्निंग की मूल बातें सीखने के लिए आवश्यक पायथन कौशल है।
कार्यशाला में एनवीडिया के एम्बेसडर डॉ. अरुण पांडियन ने सत्र का संचालन किया और विद्यार्थियों को डीप लर्निंग की विभिन्न तकनीकों और उनके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। भाटिया ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को नई तकनीकों में कौशल विकसित करने और अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। आई स्टार्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *