Rajasthan

प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, राजस्थानी तथा म्यूजिक विषय की परीक्षा आयोजित

प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, राजस्थानी तथा म्यूजिक विषय की परीक्षा आयोजित
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत बुधवार को राजस्थानी तथा म्यूजिक विषय की परीक्षाओं का आयोजन किया गया। परीक्षा में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत क्रमशः 35.59 तथा 35.24 रहा।
निर्धारित परीक्षा कार्यक्रमानुसार प्रातः 9 से 12 बजे तक राजस्थानी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 1 हजार 534 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 546 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
म्यूजिक विषय के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक किया गया। परीक्षा के लिए 718 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 253 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *