Bikaner Bikaner District

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कल से, निकलेगी कलश यात्रा

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कल से, निकलेगी कलश यात्रा
बीकानेर। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सात दिवसीय आयोजन 3 जुलाई से भीनासर में कुम्हारों का मोहल्ला गौरक्ष धोरा स्थित श्री नखत बन्ना मंदिर में होने जा रहा है। योगी रामनाथजी महाराज ने बताया कि श्री 1008 योगी गुरुदेव मनफूलनाथजी महाराज की कृपा से कथा वाचक श्री धर्मेशजी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन की शुरुआत तीन जुलाई गुरुवार को कलश यात्रा के साथ होगी। आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि सुबह 8 बजे नखत बन्ना मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो मुरलीमनोहर मंदिर, मैन बाजार गंगाशहर से भाटी गली होते हुए गौरक्षा धोरा धाम पहुंचेगी। आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि 10 जुलाई को गुरु पूणिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए 10 रुट तय किए गए हैं जहां से निःशुल्क बस व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *