

योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का समापन कल
बीकानेर। युवा भारत एवं पतंजलि योग समिति बीकानेर के तत्वावधान में विगत एक माह से एम.एम. ग्राउंड, नत्थूसर बास में आयोजित निःशुल्क योग एवं खेलकूद संस्कार शिविर का समापन समारोह 30 जून सोमवार, को सायं 6 बजे से, राजकीय बालिका विद्यालय के सामने, नत्थूसर बास कुएं के पास आयोजित किया जा रहा है।
