Bikaner District

पशु चिकित्सालय के लिए भूमि दान दी

पशु चिकित्सालय के लिए भूमि दान दी
बीकानेर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत श्री डूंगरगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की खास बात ये कि एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत की एक अपील पर गांव के एक किसान श्री नरसी राम पुत्र श्री हरिराम गोदारा ने ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में सरकारी पशु चिकित्सालय के लिए अपने खेत में से 60Û40 फीट (2400 वर्ग फीट) भूमि दान दे दी। शिविर में उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल, विकास अधिकारी श्री मनोज कुमार, तहसीलदार श्री कुलदीप मीणा, प्रशासक श्रीमती जेठी देवी, ग्राम विकास अधिकारी श्री नवल सिंह शेखावत, ग्राम कल्याणसर नया के श्री आईदानराम गोदारा, श्रीराम गोदारा, श्री कानाराम गोदारा, श्री बाबूलाल गोदारा, श्री खिंयाराम गोदारा,श्री ज्ञानाराम ज्याणी बापेऊ सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *