Bikaner

महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्थापना दिवस व सम्मान समारोह

महावीर इंटरनेशनल ने मनाया स्थापना दिवस व सम्मान समारोह
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल का 33 वां स्थापना दिवस प्रतिभाओं के सम्मान और गत वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ मनाया गया। रानी बाजार स्थित रिद्धि – सिद्धि भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक व जेल अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल ने संस्था द्वारा किए गए सेवा के कार्यों को मानवता की सेवा बताया। प्लास्टिक एवं पॉलीथिन मुक्त भारत के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम “कपड़े की थैली मेरी सहेली” को मुख्य अतिथि ने पूरी धरती की एक बहुत बड़ी जरूरत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *