Bikaner Bikaner District Rajasthan

भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भाजपा नेताओं के साथ भाजपा के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ नेता सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। छाजेड़ ने कहा राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए भंडारी आजीवन संघ के अनुशासित सिपाही की तरह कर्तव्य पथ पर अडिग रहे हर परिस्थिति में ध्येय के प्रति अविचल निष्ठा ही उनकी पहचान थी। इस अवसर पर भाजपा नेता कौशल शर्मा, भारती अरोड़ा, दिलीप सिंह आड़सर, भवानी पाईवाल, दिनेश चौहान, ताराचंद गहलोत, शांति शर्मा, झमकू देवी, लालचंद सुथार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *