Bikaner Bikaner District

कबड्डी टीम डीडवाना रवाना

कबड्डी टीम डीडवाना रवाना
बीकानेर। जिला कबड्डी संघ बीकानेर के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अण्डर 18 वर्ष बालक एव बालिका टीम आज प्रथम राज्य स्तरीय अण्डर 18 वर्ष बालक एव बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। जिला कबड्डी संघ बीकानेर के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 जून से 15 जून 2025 से डीडवाना में आयोजित होगी टीम को आज ट्रैकसूट और कबड्डी किट वितरित किये। जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकानेर टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले 15 दिवसीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी रीड़ी ग्राम के कबड्डी मैदान में किया गया जिसमे खिलाड़ियों को आवास व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *