Rajasthan

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत

सेना भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा की शुरुआत
जयपुर। भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन 10वी और 8वी पास, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (एनए), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद), जूनियर कमीशन अधिकारी कैटरिंग और जूनियर कमीशन अधिकारी धार्मिक शिक्षको के पदों के लिए राजस्थान राज्य के नौ शहरों अजमेर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर और उदयपुर में 30 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है द्य अग्निवीर (लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी) के लिए ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट उसी श्रेणी के लिए 10 जुलाई 2025 को ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के साथ निर्धारित किया गया है द्य भारतीय सेना के वेबसाइट (ज्वाइन इंडियन आर्मी) पर अनुसूची प्रदर्शित की गयी हैं द्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) परीक्षा से 14 दिन पहले जारी किये जायेंगे और ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम जुलाई 2025 में घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *