

तंवर व पंवार इकाई अध्यक्ष नियुक्त
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा कन्हैयालाल भाटी ने मनोज तंवर को शिवा बस्ती इकाई अध्यक्ष तथा मनोज कच्छावा को पंवारसर इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाटी ने बताया कि यह नियुक्तियाँ समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल होगी।
