Bikaner Bikaner District

‘प्रसार’ का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह 15 को

डॉ. राठौड़, श्री राजेंद्र शर्मा और श्री शाक्य को अर्पित करेंगे सम्मान
श्रीमती पुष्पा गोस्वामी को रहेगा समर्पित
बीकानेर। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) का वार्षिक सम्मान समारोह 15 जून को सायं 5.30 बजे से जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष तथा जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक डॉ. हरि शंकर आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में दौरान जनसंपर्क विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. अमर सिंह राठौड़ को स्वर्गीय पं. घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइव टाइम अचीवमेंट अवार्ड अर्पित किया जाएगा। वहीं विभाग के पूर्व सहायक निदेशक श्री राजेंद्र शर्मा को स्वर्गीय श्री किसन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड तथा श्रीगंगानगर के युव जनसंपर्क अधिकारी श्री अनिल शाक्य को पहले स्व. दिनेश चंद्र सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कमी अवार्ड अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह समारोह जनसंपर्क विभाग की पूर्व उपनिदेशक स्व. श्रीमती पुष्पा गोस्वामी को समर्पित रहेगा। श्रीमती गोस्वामी का गत दिनों निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की जनसंपर्क अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *