Bikaner Bikaner District

जिले में सिरेमिक हब तैयार हो, नए औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएं

’’इंडस्ट्री का पैसा इंडस्ट्री में लगे, रीको के पास फंड की कोई कमी नहीं’’
’’गैस कंपनियां गैस कनेक्शन पाइप के जरिए सीधे इंडस्ट्रीयल एरिया तक पहुंचाए’’
”बीकानेर में इंडस्ट्री, पर्यटन, आमजन के जन जीवन को सुधारने को लेक जो कई सालों से नहीं हुआ वो अब होगा”
बीकानेर। उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार, युवा मामले और खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता तथा सैनिक कल्याण विभाग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जिले में बीकानेर में सिरेमिक हब पूरी तरह से तैयार हो, कच्चा माल यहीं पर उपलब्ध है। साथ ही कहा कि गैस कंपनियां गैस कनेक्शन पाइप से सीधे इंडस्ट्रीयल एरिया तक पहुंचाए। कुछ नए इंडस्ट्रीयल एरिया अगर बन सकते हैं तो उनको लेकर सर्वे करे, नए औद्योगिक क्षेत्र बनाएं। राठौड़ बुधवार सुबह सर्किट हाउस में उद्योग समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होने कहा कि रीको के पास फंड की कोई कमी नहीं है। यहां से प्रस्ताव बनाकर भेंजे, फंड उपलब्ध करवाया दिया जाएगा। इंडस्ट्री का पैसा इंडस्ट्री में लगे। उन्होने कहा कि बीकानेर में इंडस्ट्री, पर्यटन, आमजन का जन जीवन सुधारने आदि को लेकर जो कार्य कई सालों से नहीं हुआ वो अब होगा। उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने करणी इंडस्ट्री इलाके में गंदे पानी की समस्या को लेकर सीईटीपी निर्माण को लेकर पूरा एसेसमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्कील डवलपमेंट को लेकर शहर की वूलन, कारपेट, सोलर इंड्स्ट्री समेत विभिन्न इंडस्ट्री के साथ एमओयू करें।
उद्योग मंत्री श्री राठौड़ ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। कहीं सड़क खोदी जा रही है तो वहां सीवरेज के अन्य विभागों के कार्य भी साथ साथ हों ताकि आगामी 10 साल तक उस सड़क को फिर से ना खोदना पड़े। उद्योग मंत्री ने बारिश से पहले टूडी हुई सड़कों को ठीक करने, पानी भरने वाले स्थानों पर मलबा डलवाने के निर्देश दिए। हैरिटेज वॉक को लेकर उन्होने फेजवाइज प्लान बनाने और स्थानीय जनता को भी साथ लेकर कार्य करने को कहा।
बैठक में जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला मुख्यालय पर सड़कों की खराब स्थिति, करणी इडंस्ट्री एरिया में पूगल रोड़ पर असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लेने, ज्यूलरी एसोसिएशन प्रतिनिधि ने कन्वेंशन सेंटर खोलने के अलावा हार्डवेयर और प्लाईवुड दुकानों से जुड़े लोगों ने पत्थरमंडी की तर्ज पर लोहामंडी-लकड़मंडी बनाने , सीए एसोसिएशन ने शिव वैली में सड़क निर्माण जैसी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी। जिस पर उद्योग मंत्री ने जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *