Bikaner Bikaner District

मृदा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। बीकानेर वनमंडल में बुधवार को ’वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया गया। बीकानेर उप वन संरक्षक डॉ. एस. शरथ बाबू ने जानकारी दी कि ’वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत गड्डों की खुदाई, जल संग्रहण संरचनाओं से गाद हटाने के कार्य, विभागीय योजनाओं में निर्मित जल संरचनाओं का उद्घाटन, तुलसी पौधों का वितरण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान अंतर्गत पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना के तहत जल संरक्षण कार्य प्रारंभ किए गए। लव कुश वाटिका में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री उदय शंकर ने जिले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के भौंझासर गांव में 50 हेक्टेयर में प्रस्तावित वृक्षारोपण हेतु चल रहे अग्रिम मृदा कार्यों एवं जल संरक्षण प्रयासों का अवलोकन किया एवं नीम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम्य वन प्रबंधन एवं सुरक्षा समिति की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक मंगल गीतों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
श्री उदय शंकर द्वारा जोड़बीड़ स्थित लव कुश वाटिका में डीसिल्टेशन कार्यों का अवलोकन किया गया। अभियान के तहत कोलायत स्थित लव कुश वाटिका का अवलोकन किया गया। वहीं बीकानेर उत्तर रेंज में औषधीय पौधों के प्रचार-प्रसार हेतु तुलसी पौधों का वितरण कर ’हर घर हरियाली’ का संदेश दिया गया।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री जसवंत सिंह ने उप वन संरक्षक डॉ. एस. शरथ बाबू सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह तथा श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार श्री कुलदीप मीना, संस्थापन अधिकारी चेतन आचार्य के साथ श्रीडूंगरगढ़ में वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया तथा रेंज परिसर में स्थित जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने रेंज परिसर में स्थित जल संरक्षण संरचनाओं के डीसिल्टेशन कार्यों को भी देखा। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने वर्षा जल के संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने वन अधिकारियों के साथ भौंझासर गांव में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित वृक्षारोपण हेतु चल रहे अग्रिम मृदा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता और सहभागिता की सराहना की तथा अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *