

अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां प्रारंभ
बीकानेर। अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर हरित योग का आयोजन धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार को होगा। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद्, आयुष मंत्रालय एवं संस्कृति विकास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में आम जन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करेंगे। आयोजन समन्वयक योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस पर तथा उससे पूर्व आयोजित होने जा रहे 10 प्रमुख थीम कार्यक्रमों में हरित योग हेतु सीमांत राज्य बीकानेर को भी शामिल किया गया है। कॉमन योग प्रोटोकॉल के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा दी गई थीम एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण का क्रम भी संपन्न होगा। स्थानीय स्तर पर प्रवीर योगासन स्पोर्ट्स अकादमी आयुर्वेद विभाग बीकानेर , इंडियन योग एसोसिएशन राजस्थान, क्रीड़ा भारती के सहयोग से उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। आयोजन को सफल बनाने में आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम रामावत , उपनिदेशक डॉ. प्रभुदयाल जाट, क्रीड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष रामेंद्र हर्ष व गजेंद्र सिंह , योग विभाग हितेंद्र मारू योग चिकित्सा अधिकारी संतोष सेसमा का सहयोग रहेगा।
