

प्रदेश की सांस्कृतिक नीति बने-लोक साहित्य अकादमी का हो गठन
बीकानेर। राजस्थानी युवा लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं साहित्यकार कमल रंगा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कला एवं साहित्य मंत्री से अनुरोध करते हुए पुनः मांग की है कि प्रदेश की सांस्कृतिक नीति बनाई जाए ताकि प्रदेश की संस्कृति और उससे जुड़े हुए अन्य कलानुशासनों को संबल मिले। इसी तरह प्रदेश के विपुल लोक साहित्य एवं लोक कलाओं को उचित संरक्षण मिल सके। जिसके लिए स्वतंत्र लोक साहित्य अकादमी का गठन हो। ऐसे में प्रदेश में लोक-साहित्य अकादमी का स्वतंत्र गठन शीघ्र हो, ताकि प्रदेश की लोक संपदा को बचाया जा सके।
