Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षा विभाग द्वारा जबरन की जा रही वसूली को रोकने के निर्देश

शिक्षा विभाग द्वारा जबरन की जा रही वसूली को रोकने के निर्देश
बीकानेर। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर से प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा), राजस्थान द्वारा प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल के नेतृत्व में मुलाकात की गयी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के प्रशासनिक भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान समान परीक्षा योजना के अंतर्गत परीक्षा फीस के नाम पर 10/- प्रति विद्यार्थी जबरन की जा रही वसूली की तरफ शिक्षा मंत्री दिलावर का ध्यान आकर्षित किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसी को भी अतिरिक्त फीस रूपी एक रू भी देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने उसी वक्त शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को बुलाकर इस विषय में तुरंत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया और कहा कि तुरन्त प्रभाव से इस वसूली को बंद किए जाने के निर्देश जारी किए जाये। प्रतिनिधि मंडल में लक्ष्मण व्यास, प्रभुदयाल गहलोत एवं लोकेश कुमार मोदी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *