Bikaner Bikaner District

चाइनीज मांझे की होली जलाकर किया बहिष्कार

चाइनीज मांझे की होली जलाकर किया बहिष्कार
बीकानेर। हिमालय परिवार के सदस्यों ने जवाहर नगर में मोहल्लेवासियों के साथ चायनीज मांझे की होली जलाकर बहिष्कार किया । आर.के. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा ने जन जन से अक्षय तृतीया व बीकानेर के स्थापना दिवस पर होने वाली पतंगबाजी के लिये चायनीज मांझे का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होने कहा कि चाइनीज मांझे से नगरवासियों के अलावा पक्षी भी घायल होते है इस मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी प्रशासन से की है। कार्यक्रम में डा. राजेश जोशी, भुवनेश कुमार यादव, नीलम जोशी, मीनू सोनी, संतोष शर्मा, कविता यादव, मुकेश यादव, महेश श्रीमाली, आरती यादव व विमला व्यास सहित अन्य मोहल्लेवासी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *