Bikaner Bikaner District Rajasthan

गढ़ गणेश मंदिर में 27 अप्रैल को उड़ेगा चंदा, सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 को

गढ़ गणेश मंदिर में 27 अप्रैल को उड़ेगा चंदा, सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 को
बीकानेर। नगर के 538वें स्थापना दिवस जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्रधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि 27 अप्रैल, रविवार को शाम को श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में चंदा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बीकानेर के सुप्रसिद्ध चंदा कलाकार ब्रजेश्वर व्यास, गणेश व्यास, अनिल बोड़ा, अभिषेक बोड़ा तथा मोहित पुरोहित द्वारा निर्मित चंदा अतिथियों और सामान्य जन द्वारा उड़ाई जाएगा तथा बीकानेर शहर की खुशहाली की कामना की जायेगी। वहीं 28 अप्रैल सोमवार को श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *