Bikaner Bikaner District

स्पोकल-2025 हेतु विद्यार्थियों का दल हुआ रवाना

स्पोकल-2025 हेतु विद्यार्थियों का दल हुआ रवाना
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु अन्तर महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं स्पोकल-2025 गुरूवार से वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) में आयोजित की जा रही है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्पर्धा हेतु वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर एवं डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल (बीकानेर) के 40-40 विद्यार्थियों का दल बुधवार को रवाना हुआ। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी, निदेशक क्लिनिक डॉ. प्रवीण बिश्नोई, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी एवं समन्वयक जन संपर्क प्रकोष्ठ, राजुवास डॉ. देवीसिंह ने टीमो को झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। खेल प्रभारी डॉ. प्रवीण पिलानिया एवं डॉ. प्रियंका कडेला वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के विद्यार्थियों के दल का नेतृत्व कर रहे है और डॉ. संदीप खरे एवं डॉ. रीटा डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल (बीकानेर) के विद्यार्थियों के दल का नेतृत्व कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *