Bikaner Bikaner District Rajasthan

राठी बनी महिला विंग की अध्यक्ष

राठी बनी महिला विंग की अध्यक्ष
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर की महिला विंग की बैठक में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसममति से ममता राठी को बीकानेर इकाई की महिला विंग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की अनुसंशा की गई। इस अवसर पर राठी ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन सभी के साथ व सहयोग से ही संभव होगा। इस अवसर पर महामंत्री विजय बाफना ने बताया कि संगठन की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती चारू गुप्ता के मार्गदर्शन में महिलाविंग कार्य कर रही है। प्रदेश से प्राप्त मनोनयन पत्र में अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों में सरिता नाहटा को सचिव, सुरभि अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, ज्योति विजयवर्गीय को उपाध्यक्ष के पद एवं सरला लोहिया प्रदेश उपाध्यक्ष, धनलक्ष्मी जैन को प्रदेश मंत्री के पद पर सर्वसहमति से नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर महासम्मेलन के अध्यक्ष जुगल राठी, महामंत्री विजय प्रकाश दिनेश महात्मा, जेठमल नाहटा, लोकेश करनानी, किशन अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *