Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रातः 7.30 से दोपहर 12.30 तक होंगे प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल, पूर्व के आदेश में किया संशोधन

image description

प्रातः 7.30 से दोपहर 12.30 तक होंगे प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के स्कूल, पूर्व के आदेश में किया संशोधन
बीकानेर। जिले में भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्री-पाइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सत्रांत तक विद्यालय का समय प्रातः 7.30 से प्रातः 12.30 बजे तक किया है। आदेशानुसार समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का समय पूर्ववत रहेगा। समस्त स्टाफ और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय भी यथावत रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय प्रातः 7 से ग्यारह बजे तक किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *