Bikaner Bikaner District Rajasthan

30 से अधिक कार्मिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई

30 से अधिक कार्मिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई
बीकानेर। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में बुधवार को चोपड़ा कटला परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच हेतु का आयोजित किया गया।रोजगार कार्यालय के उप-निदेशक श्री हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि एपेक्स हॉस्पिटल की ओर से आय़ोजित किए गए इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 30 से अधिक कार्मिकों के रक्तचाप, मधुमेह, फेफड़े एवं कार्डियोलॉजी सम्बन्धी जांच निःशुल्क की गई।     सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार ने कहा कि कार्मिकों के लिए समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होते रहने चाहिए। शिविर समन्वयक कार्मिक श्री विजय व्यास और एपेक्स हॉस्पिटल की ओर से आयोजक श्री योगेश पंवार ने बताया कि डॉ. जितेन्द्र लूणा के चिकित्सीय परामर्श में नर्सिंग स्टाफ अजय एवं तुलसाराम द्वारा यह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 30 से अधिक कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी जांच निःशुल्क की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *