Bikaner Bikaner District

चाइनीज मांझे का बहिष्कार को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन

चाइनीज मांझे का बहिष्कार को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन
बीकानेर। करुणा इंटरनेशनल बीकानेर द्वारा चाईनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न शालाओं में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामपुरा बस्ती स्थित एनडी ज्ञानदीप स्कूल के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको संबोधित करते हुए शाला प्राचार्य मुकेश पाण्डे ने चाईनीज मांझे से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर करुणा इंटरनेशनल बीकानेर के शिक्षाधिकारी घनश्याम साध ने करुणा इंटरनेशनल द्वारा चाईनीज मांझे के खिलाफ चल रहे एक विशेष अभियान की जानकारी देते हुए चाईनीज मांझे के उपयोग से गत कुछ वर्षो में जो विभिन्न दुर्घटनाएं हुई उनका जिक्र करते हुए चाईनीज मांझे को नहीं अपनाने का बच्चों से आग्रह किया। साथ ही उन्होने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से चाईनीज मांझे से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं उपस्थित अध्यापकों ने चाईनीज मांझे का कभी भी जीवन में उपयोग न करने का संकल्प लिया। इनके अलावा प्रभात बाल मन्दिर स्कूल, श्रीपूर्णेश्वर ज्ञान मन्दिर विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *