Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह 26 अप्रैल को

image description

पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह 26 अप्रैल को
बीकानेर। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में चौथा पोकरमल- राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह शनिवार 26 अप्रैल को आयोजित होगा। मुक्ति संस्था के सचिव कवि- कथाकार राजेन्द्र जोशी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि चौथे वर्ष का राजस्थानी महिला लेखन के लिए बीकानेर की वरिष्ठ कथाकार डॉ.कृष्णा आचार्य को उनके राजस्थानी कहानी संग्रह ’तिणकां री भींत’ पर एवं जोधपुर के युवा राजस्थानी कथाकार डॉ.कप्तान बोरावड़ को उनके कहानी संग्रह ’आंगणै री आस’ को वर्ष 2025 का पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार समारोह में 26 अप्रैल 2025 शनिवार को शाम 6ः15 बजे स्थानीय होटल राज महल स्टेशन रोड के सामने एक भव्य समारोह में दोनों चयनित राजस्थानी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप नगद राशि 11- 11 हजार रुपए, स्मृति चिन्ह, शाल एवं अभिनंदन पत्र अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। पुरस्कार अर्पण समारोह के मुख्य अतिथि आयुक्त नगर निगम मनीष मंयक होंगे । समारोह के विशिष्ट अतिथि ख्यातनाम वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मदन सैनी होंगे।
जोशी ने बताया कि इससे पूर्व उदयपुर की डॉ. रीना मैनारिया, हनुमानगढ़ के पूर्ण शर्मा“पूरण, बीकानेर की डॉ.रेणुका व्यास, जयपुर की प्रेमलता सोनी एवं श्रीडूगरगढ के डॉ.मदन सैनी को पुरस्कृत किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *