Bikaner Bikaner District

 47 हजार से अधिक अपात्र व्यक्तियों ने स्वेच्छा से किया लाभ परित्याग

 47 हजार से अधिक अपात्र व्यक्तियों ने स्वेच्छा से किया लाभ परित्याग
बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित गिव अप अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 17.63 लाख तथा जिले के 47 हजार से अधिक अपात्र व्यक्तियों ने स्वेच्छा से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ का परित्याग किया है।
जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल परिवारों के लिए स्वेच्छा से लाभ परित्याग का ‘गिव अप अभियान‘ चालू है। इसकी समय सीमा 30 अप्रेल 2025 बढ़ाई गई है। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल वेे लाभार्थी जो स्वयं सक्षम हैं, लेकिन फिर भी योजना का गलत लाभ उठा रहे हैं, ऐसे 280 व्यक्तियों के विरूद्ध नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं 30 अप्रेल 2025 के बाद भी योजना का लाभ ले रहे अपात्र व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी और राशि वसूलने का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 नवम्बर 2024 को शुरू हुआ था। तब से अब तक प्रदेश में 17.63लाख व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ परित्याग किया है। वहीं बीकानेर जिले में अब तक 47 हजार से अधिक व्यक्तियों ने योजना का लाभ स्वयं छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *