Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशु स्वास्थ्य उत्पादों पर तकनीकी सत्र का आयोजन

पशु स्वास्थ्य उत्पादों पर तकनीकी सत्र का आयोजन
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में सोमवार को चतुर्थ वर्ष बी.वी.एस.सी. विद्यार्थियों हेतु विरबेक एनीमल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। तकनीकी निदेषक, विरबेक डॉ. राजेश कुमार, कमल किशोर व्यास एवं कुलदीप सुथार ने पशु स्वास्थ्य एवं पषु उत्पादन में काम आने वाले कम्पनी के विभिन्न उत्पादों पर संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर छात्रों हेतु प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। विजेता विद्यार्थियों को जोनल स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सर्जिकल किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *